भाजपा का आभाार व्यक्त कार्यकम हुआ आयोजित

Picture of Samarthy News

Samarthy News


लोकेशन@जगदलपुर@छत्तीसगढ़

स्टेट हेड तुसार सिंह चंदेल की रिपोर्ट
जगदलपुर| जिला बस्तर में भाजपा का आभार व्यक्त कार्यक्रम ब्लॉक वकावंड के ग्राम करपावंड के धान मंडी के प्रांगढ़ में भाजपा सांसद महेश कशयप के सानिध्य में आयोजित हुआ।
आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ का बस्तर संसदीय सीट भी लोकसभा चुनाव में हाईप्रोफाइल सीट में से एक था, जहां भाजपा सांसद प्रत्याशी महेश कशयप ने अपने प्रतिद्ववंदी व कांग्रेंस के लोकसभा प्रत्याशी व पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को पराजित कर भाजपा का परचम लहराया। आपको बता दे कि इस जीत का श्रेय भाजपा के विजयी प्रत्याशी महेश कशयप ने अपने सभी कार्यक्रताओं को दीं थी।  
                         इसी तारतभ्य में बुधवार को ब्लॉक वकावंड कें ग्राम करपावंड में मतदाता आभार व्यक्त का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस मौंके पर सांसद महेश कशयप, वन मंत्री केदार कशयप, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव पूर्व विधायक सुभाउ कशयप, पूर्व सांसद दिनेश कशयप, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कशयप, अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति व भाजपा जिला महामंत्री, मंतूराम कशयप् के आलावा सुखदेव कशयप भी मौजूद थे।
इस मौंके पर भाजपा सांसद महेश कश्यप ने उपस्थित कार्यक्रताओं व मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेरी जीत नहीं यह जीत मेरे सक्रिय कार्यक्रताओं की शारीरिक मेहनत का नतीजा है। जो रात दिन बड़े लगन से कड़ी मेहनत व ईमानदारी के साथ कंधे से कंधे मिलाकर रात दिन साथ चले। आज उन्हीं के मेहनत से मै सांसद बना। सांसद श्री कशयप आगे यह भी कहे कि मै अपने ़़क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर खडा हुं और खड़ा रहूंगा। जिन्होंने मुझे इस शिखर तक पहुंचाया है उन मतदाताओं को मै दिल से आभार व्यक्त करता हूं वहीं दूसरी तरफ सभी मतदाताओं ने भी बड़े गर्म जोश के साथ सांसद महेश कशयप का तालियों के साथ स्वागत किए।

Samarthy News
Author: Samarthy News

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

error: Content is protected !!