रिपोर्ट/@तोषण सिंह चंदेल
जगदलपुर। ग्राम पंचायत पलवा (नवागांव) में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के शुभ अवसर पर मोर बूथ मोर अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और ग्रामीणों को भाजपा का सदस्य बनाया। कार्यक्रम के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों और योगदान पर प्रकाश डाला गया और उपस्थित लोगों को पार्टी की नीतियों और विचारधारा से अवगत कराया गया। इस अवसर पर भाजपा के स्थानीय नेता और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुटता का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में विधायक विनायक गोयल, मण्डल अध्यक्ष सोमारू राम कश्यप, फागु कश्यप, मेघनाथ सेठिया, रामेश्वर, भरत, बिरसिंग, गोपनाथ, मिरि, बांगा, टिया, मोती राम, मांझी, नोहरू एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।
Author: Samarthy News
Post Views: 202