पुतला दहन करते कांग्रेंस नेता खुद आए आग के लपेट में

Picture of Samarthy News

Samarthy News

जीपीएम। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में विरोध प्रदर्शन हो रहा था। जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव पुतला दहन करने के दौरान आग की लपटों की चपेट में आ गए और घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और महाराष्ट्र शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ के द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ अमर्यादित बयान देने पर जिले के कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन कर रहे थे। तय कार्यक्रम के अनुसार पेंड्रा के दुर्गा चौक में प्रदर्शन किया जा रहा था। पुलिस प्रशासन के द्वारा कांग्रेस नेताओं को पुतला दहन से रोकने की कोशिश की जा रही थी।
         इसी दौरान पुतला दहन कर रहे कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव भी आग की चपेट में आ गए। इसके बाद समय रहते पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आग पर काबू पा लिया और आनन-फानन में उत्तम वासुदेव को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। फिलहाल उत्तम के दोनों पैर आग से झुलस गए हैं। हालांकि वे खतरे से बाहर हैं।

Samarthy News
Author: Samarthy News

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

error: Content is protected !!